सद्गुरु ने ब्रेन सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड से शेयर किया वीडियो, कहा- स्वस्थ होने की राह पर
ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सोमवार को अस्पताल के बेड से एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा, "जल्द...स्वस्थ होने की राह पर।" सद्गुरु को बीते कुछ हफ्तों से सिर में तेज़ दर्द हो रहा था और डॉक्टरों को पिछले हफ्ते उनके ब्रेन में भारी रक्तस्राव का पता चला जिसके बाद उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी।