सनातनी पदयात्रा पर निकलीं 'साध्वी' हर्षा रिछारिया, यात्रा में शामिल हुई मुस्लिम युवती
प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई 'साध्वी' हर्षा रिछारिया वृंदावन से संभल तक सनातनी पदयात्रा पर निकली हैं और उनकी यात्रा में अलीशा नामक एक मुस्लिम युवती भी शामिल हुई है। अलीशा बुर्का में थी और उसने माथे पर तिलक भी लगा रखा था। अलीशा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसने हिंदू लड़के से शादी की है।