inshorts

सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष है, इसकी तुलना झाड़-झंखाड़ से नहीं हो सकती: महाकुंभ में CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष है, इसकी तुलना किसी झाड़-झंखाड़ से नहीं हो सकती है...दुनिया के अंदर अन्य संप्रदाय व पंथ हो सकते हैं लेकिन धर्म सिर्फ एक है वह सनातन धर्म है।"