सनराइज़र्स हैदराबाद ने चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह वियान मुल्डर को टीम में किया शामिल

सनराइज़र्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया है। मुल्डर ₹1 करोड़ में खरीदे गए इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स की जगह लेंगे जो चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। मुल्डर को सनराइज़र्स हैदराबाद ने ₹75 लाख में खरीदा है।