सनराइज़र्स हैदराबाद के 21-वर्षीय उमरान मलिक ने डाली आईपीएल 2021 की सबसे तेज़ गेंद

सनराइज़र्स हैदराबाद के पेसर उमरान मलिक ने बुधवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में 152.95 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से आईपीएल 2021 की सबसे तेज़ गेंद डाली। इससे पहले यह रिकॉर्ड केकेआर के लॉकी फर्ग्युसन के नाम था जिन्होंने 152.75 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। 21-वर्षीय उमरान इससे पहले इस सीज़न सबसे तेज़ गेंद डालने वाले भारतीय बने थे।