सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 19.1 ओवर में 8 विकेट शेष रहते 163 रन का लक्ष्य हासिल किया और आईपीएल 2022 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। साथ ही एसआरएच ने गुजरात टाइटंस के लगातार 3 मैच की जीत का सिलसिला भी खत्म किया। गुजरात टाइटंस अंकतालिका में 5वें स्थान पर आ गई है।