सनराइज़र्स हैदराबाद ने दर्ज की आईपीएल इतिहास में अपनी सबसे कम अंतर से जीत

सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को हैदराबाद में आईपीएल 2024 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हरा दिया। यह एसआरएच की आईपीएल इतिहास में सबसे कम अंतर से जीत है। एसआरएच ने 201/3 का टोटल बनाया था और पेसर भुवनेश्वर कुमार ने मैच की आखिरी गेंद पर विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।