सनराइज़र्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल
आईपीएल 2024 में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को हैदराबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 277/3 का स्कोर बनाकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज था जिसने 2013 में बेंगलुरु में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 263/5 का टोटल बनाया था।