inshorts

सपा नेता आज़म खान को मनी लॉन्डरिंग केस में मिली राहत, इलाहाबाद HC ने दी अंतरिम ज़मानत

इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीज़न बेंच ने सपा नेता आज़म खान को जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में अंतरिम ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने माना कि 31 अक्टूबर को उनकी गिरफ्तारी के दौरान ED ने संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत ज़रूरी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किया। बुधवार को उनकी रिहाई हो सकती है।