सप्ताह के पहले दिन शेयर बाज़ार में लौटी रौनक; सेंसेक्स ने 566 अंकों की लगाई छलांग

भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को तेज़ी दर्ज की गई। सेंसेक्स 566 अंक चढ़कर 84,778 पर जबकि निफ्टी 170 अंक की बढ़त के साथ 25,966 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 22 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं जिनमें सबसे ज़्यादा तेज़ी भारती एयरटेल (2.56%), रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (2.24%) ज़ोमैटो (2.19%) और एसबीआई (2.08%) के शेयरों में दर्ज की गई।

Load More