350 से ज़्यादा अंक गिरने के बाद हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों ने ₹2.23 लाख करोड़ कमाए

सेंसेक्स सोमवार को 39.78 अंक चढ़कर 83,978.49 पर जबकि निफ्टी 41.25 अंक की बढ़त के साथ 25,763.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज 368.95 तक गिर गया था। वहीं, मनीकंट्रोल के मुताबिक, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन बढ़कर ₹472.49 लाख करोड़ पर आ गया जो शुक्रवार को ₹470.26 लाख करोड़ था यानी निवेशकों ने ₹2.23 लाख करोड़ कमाए।