inshorts

सपने में चिल्लाने पर भी क्यों नहीं निकलती है आवाज़, क्या है इसका कारण?

जब हम गहरी नींद यानि आरईएम (रैपिड आई मूवमेंट) में होते हैं तो शरीर की अधिकांश मांसपेशियां अस्थाई रूप से निष्क्रिय हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में दिमाग सक्रिय होता है और सपने देखता है। जब हम सपने में चिल्लाने की कोशिश करते हैं तो शरीर उस संकेत को फिज़िकली फॉलो नहीं कर पाता और इसलिए आवाज़ नहीं निकलती।