सफेद मोज़े पहनकर जापान की व्यस्त सड़कों व लोगों के बीच घूमा शख्स, नतीजा देखकर हैरान हुए लोग

जापानी इन्फ्लुएंसर जोजो सिम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह साफ-सफाई का परीक्षण करने के लिए सफेद मोज़े पहनकर टोक्यो की व्यस्त सड़कों व लोगों के बीच घूमते दिखे। 10-मिनट घूमने के बावजूद उनके मोज़े साफ दिखे। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने इसपर हैरानी जताई जिनमें से एक ने लिखा, "ये मेरे धुले मोज़े से भी...ज़्यादा साफ हैं।"