सफेद रंग का ब्लेज़र क्यों पहनते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता और क्या हैं इसकी खासियतें?
चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता टीम का हर एक सदस्य सफेद रंग का ब्लेज़र पहनता है जो एक सम्मान का प्रतीक है और इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। इस ब्लेज़र को मुंबई की फैशन डिज़ाइनर बबीता एम ने कॉन्सेप्टुलाइज़्ड किया था। इस ब्लेज़र में सुनहरे रंग के धागों से चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो बना रहता है।