सफदरजंग डॉक्टर्स असोसिएशन ने वांगचुक के अस्पताल से जाने के अधिकार का किया समर्थन
दिल्ली के सफदरजंग और एम्स अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अलग-अलग पत्र लिखकर सोनम वांगचुक के अस्पताल से जाने के अधिकार का समर्थन किया है। असोसिएशन ने वांगचुक की व्यक्तिगत आज़ादी को लेकर चिंता जताई है जिन्हें पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले आई थी। वांगचुक ने अस्पताल से जाने की इजाज़त देने की मांग की है।