स्लीप एक्सपर्ट डॉ. अपर्णा रामकृष्णन के मुताबिक, सफर के दौरान शरीर एक समान गति से हिलता रहता है जिससे मस्तिष्क को आरामदायक वातावरण मिलता है और नींद आती है। उन्होंने कहा, "वाहनों में एक स्टेबल साउंड होता है जिससे मस्तिष्क कहीं और ध्यान नहीं लगा पाता...दिमाग शांत होने से नींद आती है। कम रोशनी के कारण भी नींद आती है।"