सफल रिव्यू के बाद रोहित शर्मा ने मज़ाक में पकड़ा दिनेश कार्तिक का सिर व जबड़ा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को पहले टी20I में रिव्यू में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को आउट करार दिए जाने के बाद मज़ाक में विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का सिर व जबड़ा पकड़ लिया। मैक्सवेल को नॉट-आउट करार दिए जाने के बाद रोहित ने रिव्यू लिया था। कार्तिक ने मैक्सवेल का कैच लेने के बाद ज़ोरदार अपील नहीं की थी।