उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा-2022 परीक्षा में टॉप करने वालीं मंजुला भलोठिया ने कहा है, "लोग शादी के बाद नहीं पढ़ सकते...मैं इसे बदलना चाहती थी।" 2 बच्चों की मां मंजुला ने कहा, "बच्चों-जॉब के साथ तैयारी मुश्किल हो रही थी...फिर पति ने कहा 'मैं जॉब छोड़ रहा हूं'...रिज़ल्ट आने पर पति रोने लगे थे...सफलता का क्रेडिट...पति को जाता है।"