सफाईकर्मी के तौर पर काम शुरू करने वाली महिला 37 साल बाद मुंबई में एसबीआई की एजीएम बनी
मुंबई में एसबीआई की शाखा में 20 साल पहले सफाईकर्मी के तौर पर नौकरी शुरू करने वाली प्रतीक्षा टोंडवलकर नामक महिला 37 साल बाद बैंक की असिस्टेंट जनरल मैनेजर बन गई हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षा देने से पहले ही 16-साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। नौकरी शुरू करने के बाद उन्होंने पढ़ाई पूरी की थी।