अमेरिका में एक 22-वर्षीय मछुआरे का डाइविंग के दौरान सफेद शार्क के साथ आमना-सामना हो गया जिसे उसने रिकॉर्ड कर लिया। डेविड शेरर हाथ में स्पियरगन लेकर डाइविंग कर रहे थे तभी उनके सामने शार्क आ गई। वीडियो में दिख रहा है कि शेरर हमले से अपना बचाव करने के लिए तैयार थे लेकिन शार्क उनसे दूर चली गई।