सब्ज़ी बेचने वाली महिला को झारखंड में मिला 2 माह का ₹84,000 बिजली बिल

झारखंड के गुमला में एक सब्ज़ी बेचने वाली महिला को 2 माह का ₹84,000 का बिजली बिल थमाया गया है। महिला का कहना है कि इससे पहले उसे महीने में ₹500 से ₹1000 का ही बिजली बिल आता था। महिला ने इस संबंध में बिजली विभाग से कई बार शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।