inshorts

सब्ज़ी वाले ने लगाया ऐसा बोर्ड, हंसते-हंसते रह जाएंगे; लोगों ने दिए मज़ेदार रिऐक्शन

इंदौर में एक सब्ज़ी वाले ने बोर्ड पर 'नहीं लेने वाले गाजर मटर उठाकर ना खाएं...ये तुम्हारे बाप ने नहीं रखा है' लिख दिया जो ऑनलाइन वायरल हो गया है। यह पोस्ट हमारा इंदौर इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है जिसपर कई यूज़र्स ने हंसी वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने लिखा, "उसने सही लिखा।"