सबरीमाला मंदिर जाने से पहले 41 दिन की कठिन साधना करते हैं लोग, चलना पड़ता है नंगे पैर

केरल स्थित विश्व प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा (भगवान शिव और मोहिनी के पुत्र) की पूजा होती है। भक्तों को यहां आने से पहले 41 दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है, ज़मीन पर सोना, नंगे पैर चलना पड़ता है और मांस-मछली का सेवन त्यागना पड़ता है। उन्हें एक समय खाना, कम बोलना और केवल सच बोलना होता है।