सबरीमला मंदिर (केरल) के गर्भगृह के दोनों ओर लगी द्वारपालक मूर्तियों पर सोने की चढ़ाई (गोल्ड क्लैडिंग) में कथित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, 2019 में मूर्तियों की सोने की चढ़ाई वाली तांबे की प्लेटों को मरम्मत के नाम पर लिया गया और इन प्लेटों को वापस लाने पर इनका वजन लगभग 4.541 किलोग्राम कम पाया गया।