सबरीमला मंदिर में इस वर्ष श्रद्धालुओं को केवल ऑनलाइन बुकिंग के ज़रिए मिलेगा प्रवेश
केरल सरकार ने शनिवार को बताया कि इस साल सबरीमला मंदिर में तीर्थयात्रियों को केवल ऑनलाइन बुकिंग के ज़रिए ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी और मंदिर में प्रतिदिन अधिकतम 80,000 लोगों को दर्शन की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने बयान में कहा है कि डिजिटल बुकिंग के समय तीर्थयात्रियों को अपना यात्रा मार्ग चुनने का भी मौका मिलेगा।