सबवे के सह-संस्थापक व परमाणु वैज्ञानिक पीटर बक का 90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

सबवे रेस्टोरेंट्स के सह-संस्थापक व परमाणु वैज्ञानिक पीटर बक (90) का निधन हो गया है। रेस्टोरेंट चेन ने ट्वीट किया, "डॉक्टर बक ने सबवे ब्रैंड को बनाने में जी जान लगा दी थी...उनकी कड़ी मेहनत की बदौलत दुनियाभर में 40,000 जगहों पर सबवे रेस्टोरेंट्स सेवाएं दे रहे हैं।" हालांकि, उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।