सबसे अधिक उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले प्लेयर ने 49 साल की उम्र में खेला था पहला मैच

इंग्लैंड के जेम्स सदर्टन टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी थे। सदर्टन ने 49 साल 119 दिन की उम्र में 1877 में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में अपना पहला मैच खेला था। साथ ही वह सबसे पहले मरने वाले पहले क्रिकेटर रहे। 1880 में इंग्लैंड में होने वाले पहले टेस्ट मैच से करीब तीन महीने पहले सदर्टन की मृत्यु हो गई।