सबसे अमीर गुजराती कारोबारी रहे विरजी वोरा ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को दिया था कर्ज़

भारत में वर्ष 1619 से 1670 तक सूरत (गुजरात) के मशहूर कारोबारी रहे विरजी वोरा ने उस समय ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को ₹2,00,000 (17वीं सदी के हिसाब से रही बहुत बड़ी रकम) का कर्ज़ दिया था। ईस्ट इंडिया कंपनी के फैक्ट्री रिकॉर्ड के मुताबिक, वोरा अपने समय के सबसे अमीर व्यापारी थे और उन्हें 'व्यापारी राजकुमार' कहा जाता था।