सबसे पहले किसने बनाया था देश का तिरंगा और किस रंग का क्या है मतलब?
भारत के राष्ट्रीय ध्वज को सबसे पहले आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी व कृषि वैज्ञानिक पिंगली वेंकैया ने बनाया था। उन्होंने 1916-1921 तक करीब 5-वर्षों तक दुनियाभर के देशों के झंडों का अध्ययन कर भारतीय ध्वज के लिए करीब 30 डिज़ाइन पेश किए। तिरंगे में केसरिया रंग ताकत व साहस, सफेद शांति और हरा विकास व समृद्धि का प्रतीक है।