हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को 'नो स्मोकिंग डे' मनाया जाता है। 'नो स्मोकिंग डे को पहली बार 1984 में मनाया गया था जिसकी शुरुआत रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड में एक अभियान के रूप में हुई थी। यह दिन हर साल स्मोकिंग से जुड़े नुकसान और स्मोकिंग छोड़ने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।