सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बने 18 वर्षीय गुकेश डी को मिलेगी कितनी इनाम राशि?
भारत के 18-वर्षीय गुकेश डी गुरुवार को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गए। गुकेश और डिंग को चैंपियनशिप में हर जीत के लिए $200,000 (लगभग ₹1.7 करोड़) मिलेंगे और $1.5 मिलियन (₹12.7 करोड़) की इनाम राशि उनमें बराबर बंटेगी। गुकेश को कुल $1.35 मिलियन (₹11.45 करोड़) मिलेंगे।