सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने के बाद गुकेश के पिता का रिएक्शन हुआ वायरल
चीन के डिंग लिरेन को हराकर सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 जीतने के बाद भारत के सबसे युवा 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी के पिता रजनीकांत का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके पिता गुकेश की जीत के बाद खुशी से लोगों को गले लगाते और उनकी बधाई स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं।