सबसे शिक्षित भारतीयों में जन्म दर वर्षों पहले घट गई थी: भारत की कम प्रजनन दर पर एलन मस्क
एलन मस्क ने रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि 2024 में भारत की प्रजनन दर 1.9 रही जो आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए ज़रूरी 2.1 के स्तर से कम है। बकौल मस्क, भारत के अधिक शिक्षित लोगों में जन्म दर वर्षों पहले इससे नीचे आ चुकी थी। इससे भविष्य में मौजूदा आबादी को बनाए रखना भी मुश्किल होगा।