इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 137 इंटरनैशनल क्रिकेट मैचों में 98 मैच जीतकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गांगुली ने कप्तान रहते हुए 195 मैचों में 97 मैचों में जीत हासिल की थी। महेंद्र सिंह धोनी 178 मैच जीतकर सबसे सफल कप्तान हैं।