सबसे कम समय के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रहे जस्टिस कमल नारायण सिंह का निधन हो गया है। 13 दिसंबर, 1926 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में जन्मे सिंह ने 1957 में वकालत शुरू की थी। 1986 में सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त हुए सिंह 25-11-1991 को देश के 22वें सीजेआई बने और 12-12-1991 को रिटायर हो गए थे।