सबसे कम समय में मैराथन जीतने वाले 24 वर्षीय केल्विन किप्टम का कार हादसे में हुआ निधन
सबसे कम समय में मैराथन जीतने वाले 24 वर्षीय केल्विन किप्टम का रविवार को पश्चिमी केन्या में कार हादसे में निधन हो गया। बकौल पुलिस, केल्विन की कार अनियंत्रित होने के बाद पलट गई थी और हादसे में उनके कोच की भी मौत हुई है। उन्होंने अक्टूबर 2023 में शिकागो मैराथन में 2:00:35 का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।