सबसे खराब ओलंपिक संघ भी भारतीय फुटबॉल महासंघ से बेहतर है: बेंगलुरु एफसी के मालिक
बेंगलुरु एफसी के मालिक पार्थ जिंदल ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वर्तमान स्थिति को लेकर बात की है। उन्होंने इसमें एक निर्वाचित निकाय नहीं होने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सीओए द्वारा चलाए जाने पर कहा है, "एआईएफएफ के साथ...जो हो रहा है वह बेहद दुखद है।" बकौल जिंदल, "सबसे खराब ओलंपिक महासंघ भी एआईएफएफ से बेहतर है।"