सबसे लंबे समय तक भारत के एनएसए रहे अजीत डोभाल को मिला तीसरा कार्यकाल

सरकार ने अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जबकि सेवानिवृत आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद 5 जून को एनएसए के रूप में डोभाल का कार्यकाल खत्म हुआ था। डोभाल भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले एनएसए हैं।