सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप ने खींची तारों के निर्माण वाले क्षेत्र 'टरेंट्युला नेबुला' की फोटो

नासा ने सबसे शक्तिशाली 'जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप' द्वारा ली गई 'टरेंट्युला नेबुला' की तस्वीर जारी की है जिसमें पहले कभी ना देखे गए युवा तारे नज़र आ रहे हैं। लार्ज मैगेलैनिक क्लाउड गैलेक्सी में 1,61,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित 'टरेंट्युला नेबुला' 'मिल्की-वे' के आसपास स्थित गैलेक्सी ग्रुप में सबसे बड़े और सबसे चमकीले तारों के निर्माण का क्षेत्र है।