inshorts

सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप से ली गईं तस्वीरों में दिखा बृहस्पति के अरोरा का विस्तृत दृश्य

नासा के दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप 'जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप' ने बृहस्पति की दो नई तस्वीरें कैद की हैं जिसमें उसके अरोरा और रिंग्स विस्तार से दिख रहे हैं। बकौल नासा, तस्वीर में बृहस्पति व उसके रिंग्स दिख रहे हैं जो 'ग्रह की तुलना में 10 लाख गुना धुंधले' हैं। वहीं, बृहस्पति के दो चंद्रमा भी दिख रहे हैं।