कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट से जूझ रहे अफ्रीकी देशों की वैक्सीन समेत अन्य मदद करने को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय की पेशकश के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन ने भारत की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया, "भारत ने एक बार फिर संवेदना दिखाई। गर्मजोशी से भरे लोगों वाला सबसे शानदार देश। शुक्रिया (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी।"