विश्व की नंबर-6 महिला टेनिस खिलाड़ी अरीना सबालेंका यूएस ओपन में विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी इगा स्वांतेक के खिलाफ महिला सिंगल्स सेमीफाइनल हारने के बाद सनग्लासेस और टोपी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं। 24-वर्षीय सबालेंका 6-3, 1-6, 4-6 के स्कोर से सेमीफाइनल हारीं। एक फैन ने ट्वीट किया, "वह कितना बुरा महसूस कर रही हैं...यह सोच से परे है।"