भारत में इज़रायली दूतावास के डिप्टी चीफ मिशन फारेस साएब ने कहा है कि हमास द्वारा सभी बंधकों को लौटाए जाने तक इज़रायल गाज़ा शांति समझौते का पालन करेगा। उन्होंने कहा, "हमास ने आखिरी सिविलियन महिला बंधक को रिहा न कर समझौता तोड़ने की कोशिश की...यह एक उल्लंघन है लेकिन हमने समझौता नहीं तोड़ा क्योंकि हमें सभी बंधक वापस चाहिए।"