सभी सुरक्षित हैं: US से डिपोर्ट होकर पनामा पहुंचे भारतीयों को लेकर भारतीय दूतावास

अमेरिका से डिपोर्ट होकर पनामा पहुंचे अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर पनामा में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को कहा, "पनामा के अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि भारतीयों का एक समूह अमेरिका से पनामा पहुंच गया है।" दूतावास ने कहा, "सभी आवश्यक सुविधाओं वाले एक होटल में सुरक्षित हैं। दूतावास की टीम ने कॉन्सुलर एक्सेस प्राप्त कर लिया है।"