सभी कैदियों से समान व्यवहार होता है: जैन के 'बाहर का खाना' खाने के वीडियो पर तिहाड़ प्रशासन
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में विशेष सुविधा मिलने के आरोपों के बीच गुरुवार को जेल प्रशासन ने कहा कि सभी कैदियों को समान रूप से बिना किसी भेदभाव के संतुलित आहार दिया जाता है। दरअसल, जैन के जेल में मसाज कराने व कथित तौर पर जेल से बाहर का खाना खाने के वीडियो सामने आए थे।