सभी गेंदबाज़ों के लिए यह एक तरह की राहत है: क्रिकेट से डीविलियर्स के संन्यास पर राशिद

ए.बी. डीविलियर्स के क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद अफगानिस्तानी लेग-स्पिनर राशिद खान ने ट्विटर पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "निश्चित तौर पर मेरे लिए और सभी गेंदबाज़ों के लिए यह एक तरह की राहत है।" उन्होंने आगे लिखा, "मेरे सहित कई युवाओं को प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद...हम आपको मिस करेंगे मिस्टर 360।"