भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी20I) का कप्तान नियुक्त होने के सवाल पर कहा, "यह एक बहुत बड़ा सम्मान और शानदार अहसास है।" उन्होंने कहा, "मेरे पास आगे बहुत सारी चुनौतियां हैं।" बकौल रोहित, "हमारे पास एक मज़बूत टीम है और मैदान पर उनका नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।"