आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है, "फिलहाल एटीएम से कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा कुछ ही बैंकों तक सीमित है।" उन्होंने कहा, "अब यूपीआई के ज़रिए सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क पर कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना...प्रस्तावित है।" बकौल दास, इससे कार्ड क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी।