सभी भाषाएं खूबसूरत हैं, उनका ताल-मेल ही हमारी विविधता को दर्शाता है: 'हिंदी दिवस' पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देशवासियों को 'हिंदी दिवस' की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, "भाषा, भाव से बनती है...सभी भाषाएं खूबसूरत हैं और उनका आपसी ताल-मेल ही हमारे देश की विविधता और संस्कृति को दर्शाता है।" राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "हिंदी भाषा पूरी दुनिया में सबसे पुरानी और प्रभावशाली भाषाओं में से एक है।"