सभी मोबाइल फोन में एफएम रेडियो होना अनिवार्य है: निर्माताओं से सरकार

सरकार ने मोबाइल फोन के निर्माताओं से सभी मोबाइल में इनबिल्ट रेडियो रिसीवर सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार ने एडवाइज़री में बताया, "अगर किसी मोबाइल फोन में एफएम रेडियो रिसीवर फंक्शन या सुविधा उपलब्ध नहीं है तो इसे जोड़ा जाए।" सरकार ने कहा, "आपदाओं के दौरान एफएम स्टेशन अधिकारियों और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है।"